शॉर्ट-सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग
शॉर्ट-सर्किट से गेहूं की फसल में लगी आग
सिरसा। झोंपड़ा रोड पर गांव मीरपुर के नरवैल सिंह पुत्र स्व. सरदार अमर सिंह (पूर्व सरपंच) के खेतों में
गेहूं की तैयार खड़ी फसल में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही की आसपास के लोगों ने तुरंत बिजली की लाइन बंद करवाकर पानी से आग को बुझा दिया। आगजनी में करीब दो कनाल गेहूं की फसल खराब हो गई। जानकारी देते हुए नरवैल सिंह ने बताया कि उनकी झोंपड़ा रोड पर जमीन पड़ती है, जिसमें गेहूं की काश्त की हुई है।
उन्होंने बताया कि उनके खेतों से एयरफोर्स को जाने वाली 11 केवी की लाइन गुजरती है। इस लाइन के पोल भी खस्ताहाल में है और तारें भी लटकी हुई है, जिसके कारण हर साल उन्हें इस समस्या से जूझना पड़ता है। पंजुआना की ओर से भी एक लाइन यहां से गुजरती है, लेकिन वो लाइन बंद थी। नरवैल सिंह ने कहा कि कई बार समस्या को लेकर अधिकारियों को अवगत करवाया गया,
लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि शॉर्ट-सर्किट के कारण दोपहर को फसल में आग लग गई। ये तो गनीमत रही कि अभी फसल में थोड़ी नमी थी, जिसके कारण आग जल्दी नहीं भडक़ी, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है, ताकि उनका फसल का नुकसान न हो।