राजेंद्र अरोड़ा के निधन पर श्री हनुमंत फाउंडेशन पदाधिकारियों ने जताया शोक
 

Shri Hanumanth Foundation officials expressed grief over the demise of Rajendra Arora.
 
 
सिरसा। श्री हनुमंत फाउंडेशन सिरसा द्वारा महासचिव राजेंद्र अरोड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। मुख्य परियोजना संयोजक सुमन मित्तल ने बताया कि राजेंद्र अरोड़ा लंबे समय से फाउंडेशन से जुड़े हुए थे और उन्होंने विभिन्न पदों पदों पर रहते हुए सदा संस्था तथा जरूरतमंद मरीजों के हित में सेवा कार्य किए। संस्थापक अशोक चावला, सह संस्थापक डा. प्रवीण अरोड़ा, अध्यक्ष डा. आशीष खुराना, संरक्षक एमपी गर्ग, डा. महीप बंसल, डा. राजकुमार गुप्ता, बाबू राम मित्तल, डा. पूनम असीजा, डा. मोनिका अरोड़ा, राजन ग्रोवर, मनमोहन ढींगरा, राजेश भाटी, तरुण, संतोष, रवि कम्बोज, सुमन मित्तल, अंजू तथा अन्य ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मिक शांति और परिवार को यह आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।