नेहरू पार्क में श्रीराम कथामृत कार्यक्रम 19 से
 

Shriram Kathamrit program in Nehru Park from 19th
 
 
सिरसा। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा श्रीराम कथामृत कार्यक्रम 19 से 23 मार्च 2024 तक जनता भवन रोड स्थित नेहरू पार्क में आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते हुए स्वामी प्रेम प्रकाशानंद ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर 18 मार्च को मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंगल कलश यात्रा दुर्गा मंदिर सीएमके रोड से शुरू होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए कथास्थल पर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि श्रीराम कथामृत का साध्वी त्रिपदा भारती श्रद्धालुओं को रसपान करवाएंगी। कथा का समय सांय 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा। इसके अलावा कार्यक्रम में प्रत्येक दिन लंगर व प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि 19 से 21 मार्च 2024 तक सुबह 7 से दोपहर 1 बजे और सांय 6 से 9 बजे तक आयुर्वैदिक शिविर भी लगाया जाएगा, जिसमें नाड़ी वैद्य द्वारा चिकित्सा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से आह्वान किया कि इस सुअवसर पर पहुंचकर अपने आप को पुण्य का भागी बनाएं।