सिरसा, ममता शर्मा बनी महिला विंग की चेयरपर्सन

 

ममता शर्मा बनी महिला विंग की चेयरपर्सन
सिरसा, 10 जुलाई - समाज को समर्पित संस्था यंग इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा महिला विंग का गठन किया गया है। हाल ही में आर्गेनाइजेशन के संरक्षक नरेंद्र धीगड़ा व महासचिव संदीप चलाना की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया।

इस बैठक में सदस्यों के विचार विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से जयदेव सहदेव जैन चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व आर्गेनाइजेशन के कार्यकारी सदस्य ललित जैन को संरक्षक व आर्गेनाइजेशन की कार्यकारिणी सदस्य ममता शर्मा को महिला विंग की चेयरपर्सन, अर्षप्रीत धीगड़ा को वाइस चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।



कार्यकारी सदस्य ललित जैन ने कहा कि आज के समय में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर पुरूषों के साथ आगे बढ रही है तथा सामाजिक कार्याें में महिलाएं पूरी रूचि लेकर कार्य करती है। कार्यकारिणी सदस्य ममता शर्मा ने कहा कि संस्था के सदस्यों द्वारा जो उन पर विश्वास जताया गया है, वे उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी और अधिक अच्छा योगदान देने का प्रयास करेगी।



इस अवसर पर आर्गेनाइजेशन के फाउंडर चेयरमैन लायन मोहित सोनी, वाइस चेयरमैन अतुल बंसल, प्रोजेक्ट चेयरमैन धीरज गोयल, कोषाध्यक्ष हेमंत कक्कड़, कानूनी सलाहकार सी.ए शुभम भर्तिया व अन्य लोग उपस्थित थे।