आज भी जनता के दिलों में बसते हैं ताऊ देवीलाल: अंजनी लढा
 

Even today Tau Devi Lal lives in the hearts of the people: Anjani Ladha
 
 
ताऊ देवीलाल की 23वीं पुण्यतिथि पर किए श्रद्धासुमन अर्पित
 
सिरसा। किसानों के मसीहा, युगपुरूष ताऊ देवीलाल की 23वीं पुण्यतिथि के मौके पर ऐलनाबाद के ताऊ देवीलाल चौक में जजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंजनी लढ़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। अंजनी लढा ने कहा कि प्रदेश में जब ताऊ देवी लाल की सरकार थी, तब उन्होंने ही पहली कलम से बुजुर्गों की 100 रुपये पेंशन और ट्रैक्टर पर कर से मुक्ति से दिलाई थी। ताऊ देवीलाल जनता के दिलों पर आज भी राज करते हैं, उनके प्रति हर भारतीय के दिल में आज भी मान-सम्मान है। ताऊ देवीलाल 36 बिरादरी के सच्चे नेता थे। उन्होंने 36 बिरादरी को साथ लेकर आगे बढऩे का काम किया। ताऊ देवीलाल धर्म और जाति की राजनीति नहीं करते थे। वह सर्व समाज को साथ लेकर उनके उत्थान के लिए कार्य करते थे। उन्होंने जीवन में अनेकों ऐतिहासिक कार्य किए थे। आज उनके पद चिन्हों पर ही पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश के युवाओं को निजी क्षेत्रों के रोजगार में 75 फीसदी आरक्षण, महिलाओं की पंचायत में 33 फीसदी भागीदारी के अलावा डिपो होल्डर के लिए भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। लढा ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के किसानों, मजदूरों और व्यापारियों के दिलों में राज करते थे। ताऊ देवीलाल ने 1989 में प्रधानमंत्री बनने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि लोग मुझे ताऊ कहकर बुलाते हैं, इसलिए मुझे ताऊ ही रहने दिया जाए। इस मौके पर राजेन्द्र कस्वां, गौरी शंकर बुमरा, विक्की सिंगला, रमेश कुमार, रजत मोनू कुमार, वीर सिंह, प्रमोद कुमार, दिनेश मेहता, गौरी शंकर लढा, राकेश कुमार, पंकज चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
फोटो: