थाना शहर डबवाली पुलिस ने भारत माला पुल के पास हुई स्नैचिंग की वारदात में सल्पिंत आरोपी धरा
 

Police station city Dabwali arrested Salpint accused in the snatching incident near Bharat Mala bridge.
 
 

डबवाली मार्च 20 पुलिस अधीक्षक डबवाली के दिशा निर्देशानुसार एंव उप पुलिस अधीक्षक डबवाली श्री जयभगवान के कुशल नेतृत्व में पुलिस  जिला डबवाली के विभिन्न एरिया में हुई लुट व स्नैचिंग की वारदातो को गम्भीरता से लेते हुए थाना शहर डबवाली पुलिस ने भारत माला रोड़ पर हुई स्नैचिंग की वारदात में शामील  एक आरोपी को गिरफतार करने मे कामयाबी हासिल की है ।

इस सम्बन्ध में प्रभारी थाना शहर डबवाली सब इंस्पैक्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता बलविन्द्र सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी गांव सावतखेडा  के साथ हुई मारपीट, छिना झपटी होने पर मामला दर्ज किया गया था । मामले की जांच के दौरान तीन आरोपीयो बुटा  सिंह ,मघर सिंह व कुलविन्द्र सिंह को पहले से ही गिरफतार कर लिया जा चुका है । मामले शामील आरोपी सन्दीप खान पुत्र सीपा खान वासी देशु जोधा को गिरफतार  किया गया है । मामले में एक अन्य आरोपी को भी शीघ्र गिरफतार किया जायेगा । पकड़े गये आरोपी को पेश अदालत किया जायेगा ।