जिला पुलिस का शराब तस्करों पर शिकंजा, 115 बोतल अवैध शराब तथा 20 लीटर लाहन बरामद कर सात शराब तस्कर काबू किए।
District Police cracked down on liquor smugglers, recovered 115 bottles of illicit liquor and 20 liters of Lahan and arrested seven liquor smugglers.
Mar 20, 2024, 17:09 IST
सिरसा -- पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के नेतृत्व में जिला भर में शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की विभिन्न पुलिस टीमों ने बीते दिवस गस्त और चेकिंग के दौरान विभिन्न स्थानों से सात शराब तस्करों को काबू कर उनके कब्जा से 115 बोतल देसी शराब तथा 20 लीटर लाहन बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला की रानिया थाना पुलिस ने गस्त के दौरान संदीप सिंह पुत्र दरबारा सिंह निवासी जीवन नगर को 11 बोतल देशी शराब के साथ जीवन नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिला की रोड़ी थाना पुलिस ने रमेश कुमार पुत्र चंदू सिंह निवासी रोड़ी को गस्त के दौरान 15 बोतल देशी शराब के साथ गांव रोड़ी क्षेत्र से काबू किया है । वहीं शहर थाना सिरसा पुलिस ने जितेंद्र पुत्र अमृतपाल निवासी मंडी कालावाली को शहर सिरसा की ऑटो मार्केट क्षेत्र से 12 बोतल देशी शराब के साथ चंदू राम पुत्र राधेश्याम निवासी वार्ड नंबर 26 सिरसा को 15 बोतल देशी शराब के साथ वार्ड नंबर 26 रामनगरिया क्षेत्र से जबकि रमेश कुमार पुत्र प्रभु दयाल निवासी रानिया रोड सिरसा को 14 बोतल देशी शराब के साथ रानिया रोड क्षेत्र से काबू किया है। वहीं जिला की सदर थाना सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान प्रवीण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी रानिया रोड, सिरसा को 48 बोतल देशी शराब के साथ गांव नटर क्षेत्र से तथा बलवंत सिंह पुत्र ज्ञानचंद निवासी ढाणी खयोंवाली को महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर गांव खयोंवाली से ही 20 लीटर लाहन के साथ काबू किया है ।