आश्रम को भी नहीं बख्शा चोरों ने
crime
Dec 1, 2024, 16:30 IST
आश्रम को भी नहीं बख्शा चोरों ने
हरियाणा के शहर सिरसा के सी ब्लॉक सिरसा में स्थित तुरियानंद आश्रम में घुसकर चोरों ने वहां लगे दानपात्रों को तोडक़र करीब 55 हजार रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस को दिए बयानों में ट्रस्टी सुदर्शन बजाज ने बताया कि आश्रम में पंडित जगदीश शर्मा पूजा पाठ करते हैं। आश्रम में दो दानपात्र रखे हुए हंै।
प्रत्येक दो महीने बाद आश्रम में रखे हुए दानपात्रों को खोलते हैं। सुबह जब उन्होंने आश्रम में रखे हुए दोनों दानपात्रों को चैक किया तो दोनों के ताले टूटे हुए मिले तथा दोनों दानपात्र खाली मिले।
उन्होंने तुरंत आश्रम में लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया तो गत रात्रि को एक लडक़ा आश्रम के अन्दर आकर दानपात्रों के अन्दर से चोरी करता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।