हरियाणा और राजस्थान में खूब चर्चे है इस अनोखी शादी के लड़के के बाप ने ऐसा क्या लिया दहेज़ में
 

There is a lot of discussion in Haryana and Rajasthan, what did the father of the boy of this unique marriage take in dowry?
 
 
चोपटा । राजस्थान की सीमा से सटे सिरसा जिले के पैंतालिसा क्षेत्र में दहेज प्रथा रूपी दानव को खत्म करने की मुहिम लगातार जारी है । इसी कड़ी में गांव रामपुरा ढिल्लों  के हनुमान  पुत्र श्री निहाल सिंह जाखड़ के बेटे अनिल कुमार की शादी गांव मेहरवाला जिला हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी राजाराम की पुत्री सुमन के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। शादी में सभी परंपरागत रस्में अदा की गई । जब विदाई के समय वर के पिता  हनुमान जाखड़ ने शगुन के रूप में मात्र 1 रुपया और नारियल यह कहकर स्वीकार किया कि दुल्हन ही दहेज है। शादी समारोह में कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। बिना दहेज की शादी की हरियाणा व निकटवर्ती राजस्थान में सराहना की जा रही है। जानकारी के अनुसार  सिरसा जिले के गांव रामपुरा ढिल्लों के हनुमान जाखड़  के बेटे अनिल कुमार की शादी  गांव मेहरवाला जिला हनुमानगढ़ राजस्थान निवासी राजाराम की पुत्री सुमन के साथ पूरे रस्मो रिवाज से संपन्न हुई।  विदाई के समय हनुमान जाखड़ ने दहेज लेने से मना कर दिया और रस्म के मुताबिक शगुन का मात्र 1 रुपया व नारियल ही स्वीकार किया। इस अवसर पर हनुमान जाखड़ ने कहा कि वह हमेशा से ही समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ रहे हैं , और दहेज प्रथा तो बिल्कुल ही बंद करने के पक्ष में है। मात्र 1 रुपया व नारियल लेना एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि समाज के अन्य लोगों को भी सबक लेकर दहेज प्रथा रूपी दानव को खत्म करना चाहिए। सुमन के पिता राजा राम  ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी सुमन की शादी धूमधाम से संपन्न की है। उनका कहना है कि वह बहुत खुश हैं कि उनकी पुत्री को ऐसा परिवार मिला जो दहेज के लोभी नहीं है और वह अन्य लोगों से अपील करते हैं कि अपनी बेटी को दहेज देने की बजाय शिक्षित कर अपना फर्ज निभाना चाहिए और समाज में फैली कुरीतियों खत्म करने में योगदान देना चाहिए । इस अवसर पर प्रशांत, काशीराम,  रामजीलाल, राजेंद्र, रोहतास, नरेश कुमार, कालूराम, पवन कुमार, रोहतास सहित  क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों ने सराहना की। यह शादी हरियाणा व निकटवर्ती राजस्थान के लोगों में पूरी तरह चर्चा का विषय बनी हुई है हर तरफ ग्रामीणों द्वारा शादी समारोह की तारीफ की जा रही है।