कृषि मेले में हजारों किसानों ने सीखे बीजोपचार के गुण टीम सीड्स कंपनी ने लगाया कृषि मेला, ड्रोन के महत्व बारे भी दी उपयोगी जानकारी

Thousands of farmers learned the benefits of seed treatment in the agricultural fair. Team Seeds Company organized an agricultural fair, also gave useful information about the importance of drones.
 
सिरसा। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार द्वारा खेती में ड्रोन का महत्व विषय पर 18 व 19 मार्च को दो दिवसीय कृषि मेला आयोजित किया गया, जिसमें सिरसा से डबवाली रोड, सिरसा स्थित टीम सीड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मेले में प्रतिभागिता की गई। मीडिया प्रभारी भूपेश सैनी ने बताया कि टीम सीड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के एमडी नरेश बजाज ने मेले में किसानों को बीजों व कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कृषि मेले में भारत भर से 300 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया और हजारों की संख्या में किसानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर एमडी नरेश बजाज ने बताया कि उनकी कंपनी 2010 से सब्जियों के हाईब्रिड बीज उपलब्ध करवा रही है। हरियाणा ही नहीं, पूरे भारत में कंपनी बीज उपलब्ध करवाती है। नरेश बजाज ने किसानों को बताया कि बीज उपचार एक कम लागत वाली उत्पादन रणनीति है, जो एक फसल को बीज जनित और मिट्टी जनित बीमारियों से नष्ट होने से बचा सकती है। बीज के अंदर या बीज की बाहरी सतह पर कुछ सूक्ष्म जीवाणु मौजूद होते हैं, जिन्हें नग्न आंखों से नहीं देखा जा सकता है, लेकिन ये रोगाणु पौधे के साथ-साथ बढ़ते हैं और न केवल पौधों को प्रभावित करते हुए कई प्रकार की बीमारियों का कारण बनते हैं। नरेश बजाज ने बताया कि बीजों को निर्धारित मात्रा में अनुमोदित औषधि से बीज बोने से पूर्व उपचारित करने पर पौधों को बीज जनित एवं मृदा जनित रोगों से बचाया जा सकता है तथा किसान कम लागत में उत्तम फसल का उत्पादन कर अधिक लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे देख परख कर ही बीज की खरीदारी करें, ताकि उन्हें नुकसान न उठाना पड़े और वे कम लागत में बेहतर उत्पादन ले सकें। उन्होंने ड्रोन के महत्व बारे बताया कि ड्रोन के इस्तेमाल से किसानों को काफी मदद मिली है। ड्रोन से बड़े क्षेत्रफल में महज कुछ मिनटों में कीटनाशक, खाद या दवाओं का छिडक़ाव किया जा सकता है। इससे न सिर्फ लागत में कमी आएगी, बल्कि समय की बचत भी होगी। सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सही समय पर खेतों में कीट प्रबंधन किया जा सकेगा।