अवैध देशी पिस्तौल 6 राउंड कारतूस सहित तीन बदमाश गिरफ्तार

Three miscreants arrested along with illegal country made pistol and 6 rounds of cartridges.
 

भादरा।

हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ द्वारा अवैध मादक पदार्थों व अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनुमानाराम बिश्नोई थानाधिकारी पुलिस थाना भादरा ने जिला विशेष टीम नोहर के साथ संयुक्त कार्रवाई

करते हुए एक सदिंध बोलोरो गाड़ी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है हालांकि दो लोग दीवार  फांदकर भागने मे कामयाब रहे परन्तु दीवार फांदकर ईटो पर गिरने से चोटिल होने से पुलिस ने उन्हे दबोच लिया। आरोपियों की तलाशी में एक देशी

पिस्तौल 6 राउंड जिंदा कारतूस वह बोलोरो गाड़ी एचआर 39 ए 3970 में साढे चार लीटर अवैध हथकड शराब बरामद की। भादरा पुलिस ने आरोपी भूप सिंह पुत्र आद राम जाति जाट निवासी कलाना तहसील भादरा ,शक्ति सिंह पुत्र जोगेंद्र जाति

जाट निवासी किठाना तहसील राजन्द जिला कैथल हरियाणा व अनूप पुत्र सुभाष जाति जाट निवासी गुडान तहसील उचाना जिला जींद हरियाणा के खिलाफ खिलाफ 3,9/ 25 आम्र्स एक्ट व 16/ 54 राजस्थान आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

कर जांच वीर चंद्र एसआई को सौंपी है । जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया कि दौराने अनुसंधान पूछताछ में आरोपी करने बताया कि यशपाल उर्फ धोलू नेहरा की कृष्ण नेहरा निवासी कलाना के साथ चल रही रंजीश को लेकर

कृष्णा नेहरा को क्षति पहुंचाने की फिराक में थे। आरोपी गणों गैंगवार कर संगीन वारदात करने के बारे में गहनता से अनुसंधान जारी है