दो घरों से तीन मोबाइल फोन चोरी की वारदात सुलझी,दो नाबालिग आरोपी काबू,चोरीशुदा तीनों मोबाइल फोन बरामद।
The incident of theft of three mobile phones from two houses was solved, two minor accused were arrested, all three stolen mobile phones were recovered.
Mar 20, 2024, 16:13 IST
सिरसा --जिला की थाना शहर सिरसा की जे जे कॉलोनी पुलिस चौकी ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर बीती 16 मार्च की रात्रि को शहर की पुरानी हाउसिंग बोर्ड में स्थित दो घरों से हुई तीन मोबाइल चोरी की घटना को सुलझाते हुए दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहर सिरसा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनकर यादव ने बताया कि चोरी की इस वारदात को सुलझाने के लिए जे जे कॉलोनी पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था । उन्होंने बताया कि जे जे कॉलोनी पुलिस चौकी के प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए इस घटना के दो बाल आरोपियान को शहर सिरसा क्षेत्र से गिरफ्तार कर उनकी निशान देही पर चोरीशुदा तीनों मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मलकीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी,सिरसा की शिकायत पर शहर थाना सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।