निरंकुश सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है : संतोष बैनीवाल
Time has come to teach a lesson to the autocratic government: Santosh Bainiwal
Apr 6, 2024, 14:41 IST
अनेक युवाओं व ग्रामीणों ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
सिरसा। गांव ढुडियांवाली में ग्रामीणों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सरपंच एसोसिएशन की प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री संतोष बैनीवाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ग्रामीणों ने बड़ी गर्मजोशी से संतोष बैनीवाल का स्वागत किया। इस दौरान अनेक युवाओं व ग्रामीणों ने अन्य पार्टियों को छोडक़र कांग्रेस का दामन थामा। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों में गांव ढुडियांवाली के सरपंच विनोद, गुरमीत गौरी, पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह, बलवंत सिंह, सोहनलाल, सुरजीत सिंह, गुरजंट सिंह, राजकुमार, रामचंद्र वर्मा, पाल सिंह, संदीप, सुनील उर्फ लाला खारिया, सुखदेव सिंह ढाणी पहलवान, नरेंद्र सिंह ठाकर, भगेंद्र सिंह ठाकर, सुरजा राम सैनी, काशीराम, हरबंस, इंद्र सिंह, कर्ण सिंह अमरासर, कुलदीप सिंह ममेरां, चीमा रानियां, संदीप सिंह बणी, गुरविंद्र सिंह बाहिया, कपिल शामिल रहे। इस मौके पर संतोष बैनीवाल ने कहा कि जो मान-सम्मान आप लोगों ने दिया है, समय आने पर इसे सवाया कर लौटाने का काम करूंगी। बैनीवाल ने कहा कि इस सरकार ने ऐसा कोई वर्ग नहीं छोड़ा, जो सडक़ों पर नहीं आया। किसानों का आंदोलन चला, अपने हकों के लिए लड़ाई लडऩे जा रहे थे तो उनपर लाठियां व गोलियां चलाई। सरपंचों का आंदोलन हुआ तो इस निर्दयी सरकार ने महिला सरपंचों को भी नहीं बख्शा और बालों से पकडक़र घसीटते हुए लाठियां भांजी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देनी वाली सरकार में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्याचार किसी और ने नहीं, बल्कि सरकार ने ही किया। देश का गौरव कहलाने वाली खिलाड़ी बेटियों को भी इस सरकार ने नहीं बख्शा। जो सरकार महिलाओं व देश की बेटियों का सम्मान नहीं कर सकती, वो देश का भला क्या करेगी। सरकार ने सत्त्ता में आने से पहले जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्त्ता में आने के बाद सरकार अपने वायदों से मुकर गई। प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की बात करने वाली सरकार नौकरी तो नहीं दे पाई, लेकिन युवाओं को नशे रूपी बिमारी का मुरीद जरूर बना दिया। नशे की गर्त में पडक़र युवा अपने लक्ष्य से भटक रहा है। बेरोजगारी की फेहरिस्त लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन सरकार की सेहत पर इसका कोई असर नहीं है। इस सरकार ने सिवाय जनता को परेशान करने के और कोई काम नहीं किया। बैनीवाल ने कहा कि अब समय आ गया है। इस निक्कमी व तानाशाह सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है। अपने वोट की चोट से इस निरंकुश सरकार को सत्त्ता से बाहर करने का काम करें। इस मौके पर सुभाष सरपंच, मांगेराम बैनीवाल, महावीर माचरा, सुरेंद्र भादू, सुरेन्द्र बिश्नोई, सतपाल कसवां, स्वाई सिंह, इंद्र जांगड़ा, बिजेंद्र सहारण, संदीप मौजूद रहे।
फोटो:
फोटो: