Aaj Ka Mausam Update : देशभर में आज गर्मी और बारिश की संभावना है , मौसम विभाग ने जारी किया अनुमान , देखिए 

Aaj Ka Mausam Update: There is a possibility of heat and rain across the country today, the Meteorological Department has released the forecast, see
 
 

देशभर में मानसून की धीमी गति के बावजूद मौसम में विविधता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जबकि दक्षिणी और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो रही है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार और झारखंड के लिए जून तक हीट अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तापमान अत्यधिक उच्च स्तर तक पहुंच सकता है, जिससे जन-जीवन प्रभावित होगा।

उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर गर्मी का आलम है। आईएमडी ने जून तक गर्मी की चेतावनी जारी की है इस दौरान दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आईएमडी के मुताबिक, इस हफ्ते दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

अन्य राज्य: उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और झारखंड जैसे अन्य राज्यों में भी लू चल रही है। इन राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है.

दक्षिणी और पूर्वी भारत में भारी बारिश

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
स्काईमेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दक्षिण कोंकण गोवा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

अन्य क्षेत्रों में मौसम

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। दक्षिणी ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिणी गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश की उम्मीद है।