मिशन बुनियाद के तहत लेवल 1 की परीक्षा का परिणाम जारी हुआ सिरसा जिला से 1679 विद्यार्थियों ने उत्त्तीर्ण की परीक्षा
 

Result of Level 1 examination under Mission Buniyaad released, 1679 students passed the examination from Sirsa district.
 
सिरसा। मिशन बुनियाद के तहत 2 फरवरी को आयोजित हुई लेवल 1 की परीक्षा का परिणाम आ चुका है। हरियाणा राज्य में सबसे ज्यादा सिरसा जिला से 1679 विद्यार्थियों ने परीक्षा उतीर्ण की है। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डा. मुकेश कुमार ने बताया कि बुनियाद प्रोग्राम स्कूल शिक्षा विभाग व हरियाणा सरकार द्वारा विकल्प फाउंडेशन के माध्यम से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सक्षम व प्रशिक्षित करने के लिए शुरू किया गया नींव कार्यक्रम है। बुनियाद प्रोग्राम के तहत लेवल 1, लेवल 2 और लेवल 3 की परीक्षा उत्त्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी मिशन बुनियाद के तहत पढ़ाई करेंगे। सिरसा जिला में मिशन बुनियाद के तहत पांच केंद्र रावमावि सिरसा, रावमावि ऐलनाबाद, रावमावि नाथूसरी चौपटा रावमावि डबवाली और पीएमश्री रा व मा वि ओढां में स्थापित किये गये हैं। बुनियाद कार्यक्रम हेतु चयनित विद्यार्थियों के लिए पठन पाठन सामग्री, वर्दी, यातायात सुविधा इत्यादि का प्रबन्ध विभाग द्वारा किया जा रहा है। बुनियाद प्रोग्राम के तहत चयनित विद्यार्थी विकल्प संस्थान द्वारा ब्रॉडकास्ट किये गए लेक्चर के माध्यम से पढ़ाई करते हैं।
कोट्स:
ये सिरसा जिला के लिए बड़े गर्व की बात है कि बुनियाद लेवल 1 की परीक्षा उत्त्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या हरियाणा राज्य में सबसे अधिक है। चयनित विद्यार्थियों को बधाई और लेवल 2 की परीक्षा के लिए शुभकामनाएं।