युवा कांग्रेस नेता अशोक चिंडालिया बने फतेहाबाद विधानसभा कोर्डिनेटर 
 

Youth Congress leader Ashok Chindalia becomes Fatehabad Assembly Coordinator
 
 
सिरसा। कांग्रेस नेता एवं हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अशोक चिंडालिया को निकटतम 2024 लोकसभा चुनावों के लिए घर घर कांग्रेस अभियान के लिए फतेहाबाद विधानसभा कोर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्त पर अशोक चिंडालिया ने हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान व पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भाई दिव्यांशु बुद्धिराजा सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है कि वे अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।