महिलाओं और बच्चों का अब नहीं लगेगा किराया !
मुफ्त में होगी 2 दिन यात्रा !

Women and children will no longer be charged fare! 2 days of free travel!
 

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

HARDUM HARYANA NEWS

Haryana News

परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में महिलाओं और बच्चों (15 वर्ष तक की आयु) के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

इस संबंध में मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

रक्षाबंधन के दिन राज्य सहित चंडीगढ़ व दिल्ली तक चलने वाली हरियाणा रोडवेज की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

8 अगस्त, 2025 को दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त, 2025 की मध्य रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी।