स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत मोदी जी का सपना: डॉ. अशोक तंवर नेहरू पार्क में सैर के दौरान लोगों से डॉ. तंवर ने की मुलाकात हमने मिलकर भारत को दुनिया के तख्ते पर सबसे ऊंचा ले जाना है
स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत मोदी जी का सपना: डॉ. अशोक तंवर नेहरू पार्क में सैर के दौरान लोगों से डॉ. तंवर ने की मुलाकात हमने मिलकर भारत को दुनिया के तख्ते पर सबसे ऊंचा ले जाना है: तंवर
हमने मिलकर भारत को दुनिया के तख्ते पर सबसे ऊंचा ले जाना है: तंवर
सिरसा, 25 अप्रैल। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर गुरूवार को सुबह सैर के दौरान नेहरू पार्क में पहुंचे और लोगों से मुलाकात की। यहां उन्होंने व्यायाम भी किया और नेहरू पार्क की देखरेख को उम्दा करार देते हुए पार्क कमेटी की सराहना की।
लोगों से मुलाकात के दौरान डॉ. तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत और समृद्ध भारत का सपना देखा है। वे दुनिया के तख्ते पर भारत को सबसे ऊंचा लेकर जाना चाहते हैं और इस संकल्प में पूरा देश उनके साथ है। आने वाली 25 मई को जब लोकसभा के हरियाणा में चुनाव होंगे तो आपने देश का लक्ष्य सामने रखना है। कमल के फूल वाले बटन पर अपना हस्ताक्षर करना है ताकि हम सब मोदी जी के हाथों को मजबूत कर सकें और उनका संकल्प पूरा कर सकें।
डॉ. तंवर ने कहा कि देश के वंचित और गरीब वर्ग के लिए 5 साल तक अनाज योजना को जारी रखने की घोषणा करके मोदी जी ने साबित कर दिया है कि वे आम आदमी के कितने हमदर्द हैं। इसके साथ साथ युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध, बेटियों की सुरक्षा, व्यापारियों के लिए योजनाएं, पूरे देश में कनेक्टिविटी, सौर ऊर्जा की योजनाएं, लखपति दीदी सहित अनेक योजनाएं चलाकर देश के हर वर्ग को खुशहाली देने का काम मोदी जी ने किया है।
उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को योग दिवस दिया, स्वच्छता अभियान के बारे में बताया, हर घर में शौचालय देकर बहन बेटियों की
इज्जत महफूज करने का काम इस सरकार ने किया है। इसके साथ ही मुद्रा ऋण जैसी योजना से देश के आम आदमी का सम्मान बहाल करने का काम मोदी सरकार ने किया है। वक्त आपके दरवाजे पर दस्तक देने फिर आया है। आप सब लोग एकमत से एक बार फिर मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाएं ताकि देश के आम आदमी का गौरव लौटाया जा सके।