रणजीत चौटाला पर लागू होगा दलबदल कानून:सैनी कैबिनेट से देना पड़ेगा इस्तीफा; भाजपा ने हिसार लोकसभा सीट से बनाया प्रत्याशी

रणजीत चौटाला
 
हिसार लोकसभा

हरियाणा के रानियां से निर्दलीय विधायक और नायब सैनी सरकार के ऊर्जा और जेल मंत्री रणजीत चौटाला पर दलबदल कानून लागू होगा। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद उन्हें अब सैनी कैबिनेट और अपनी विधानसभा सदस्यता से भी इस्तीफा देना होगा। हालांकि, अभी तक उन्होंने हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है।

 

 

 

रणजीत चौटाला अक्टूबर 2019 में सिरसा जिले की रानियां विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक निर्वाचित हुए थे। 24 मार्च की शाम वह औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले वह मनोहर लाल के नेतृत्व वाली भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उन्हें दोनों बार ऊर्जा (पूर्ववत नाम बिजली) और जेल (कारागार) विभाग आवंटित किए गए हैं।