36 करोड़ में बिके हरियाणा-पंजाब के क्रिकेटर्स की कहानी

36 करोड़
 
हरियाणा-पंजाब

36 करोड़ में बिके हरियाणा-पंजाब के क्रिकेटर्स की कहानी

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में हरियाणा और पंजाब के 2 खिलाड़ी 36 करोड़ रुपए में बिके हैं। 

इनमें मोहाली के बॉलर अर्शदीप सिंह और जींद के स्पिनर युजवेंद्र चहल शामिल हैं। दोनों को पंजाब किंग्स ने 18-18 करोड़ रुपए में खरीदा है।स्पिनर युजवेंद्र चहल IPL इतिहास के सबसे महंगे भारतीय स्पिनर बने। पिछले सीजन में चहल राजस्थान से खेले थे, और उन्होंने 15 मैचों में 18 विकेट लिए थे।

 चहल IPL इतिहास के टॉप विकेट टेकर हैं। चहल ने 2013 में IPL में डेब्यू किया था। तब से लेकर 2024 तक वह 160 मैचों में 205 विकेट ले चुके हैं।