फतेहाबाद के 16 विद्यार्थियों ने NEET UG 2026 में किया शानदार प्रदर्शन जिले का बढ़ाया मान
फतेहाबाद | विशेष रिपोर्ट
हरियाणा के विद्यार्थियों ने NEET-UG 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम पूरे देश में रोशन किया है। इस वर्ष हरियाणा से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और कई छात्रों ने शानदार अंक हासिल किए। राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए गए प्रयासों और बेहतर शैक्षणिक माहौल का सकारात्मक प्रभाव इन परिणामों में देखने को मिला।
फतेहाबाद जिले के 16 मेधावी विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर मेडिकल शिक्षा की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया है।
फतेहाबाद के सफल विद्यार्थी
1. प्रांजल ग्रोवर (पिता: हिमांशु ग्रोवर) – 598 अंक – Pioneer Convent School
2. गुरिशा (पिता: कृष्णन) – 562 अंक – Pioneer Convent School
3. अंकित (पिता: साधु शरण सिंह) – 542 अंक – Pioneer Convent School
4. हृतांक (पिता: अंकित कुमार) – 509 अंक – Pioneer Convent School
5. अनुष्का (पिता: विनोद कुमार) – 591 अंक – DAV School, Fatehabad
6. आर्यन गोयल (पिता: परवीन गोयल) – 568 अंक – Green Land Day Boarding School
7. विशाल चावला (पिता: विपिन चावला) – 582 अंक – Guru Nanak International School, Ratia
8. अंश जाडवेल (पिता: सतपाल जाडवेल) – 515 अंक – Greenland Day Boarding School
9. रिया गोदारा (पिता: राकेश गोदारा) – 647 अंक – Scholar Convent School
10. प्रिया (पिता: सुरेंद्र) – 627 अंक – Adarsh Public School
11. लिशा बत्रा (पिता: रोहित बत्रा) – 432 अंक – DAV School, Fatehabad
12. निष्ठा (पिता: नरेश कुमार) – 413 अंक – DAV School, Fatehabad
13. आर्यन (पिता: सतीश) – 571 अंक – MM Bright Future Sr. Sec. School
14. शुभम गुरुवन (पिता: कुलदीप) – 576 अंक – RD International School
15. हार्दिक (पिता: जितेंद्र मोंगा) – 573 अंक – Crescent Public School
16. रोहित (पिता: सतीश साहू) – 655 अंक
हरियाणा सरकार लगातार सरकारी स्कूलों के सुदृढ़ीकरण, डिजिटल शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनुकूल माहौल और विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देने पर कार्य कर रही है। इन प्रयासों के बीच विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों तथा अभिभावकों का सहयोग भी इन सफलताओं का महत्वपूर्ण आधार रहा।
फतेहाबाद के सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।