Buffalo Breeds in India : ये 3 भारतीय नस्लों की भैंसें देती हैं सबसे ज्यादा दूध, आप भी इनसे कमा सकते है लाखों का मुनाफा 

 

Buffalo Breeds in India : देश में किसानों के लिए खेती के बाद आमदनी का सबसे बड़ा स्रोत पशुपालन है। क्योंकि इस व्यवसाय में अच्छा मुनाफा ही इसकी प्रसिद्धि का कारण है।

यही नहीं भारत विश्व में भैसों की अधिक आबादी वाला देश भी है। यहां भैंसों की 26 तरह की नस्लें हैं। वहीं आज हम आपको तीन ऐसी नस्लों की भैंस के बारे में बता रहें हैं। जिनसे आप प्रतिदिन 70 से 80 लीटर दूध पा सकते हैं। चलिए आइए जानते हैं।

मेहसाना नस्ल की भैंस

सबसे पहले बात करते हैं मेहसाना नस्ल भैंस की। बता दें यह भैंस भी अपने गाढ़े तथा अच्छी क्वालिटी के दूध के लिए काफी फेमस है। यह काफी ज्यादा मात्रा में दूध देती है।

इस भैंस का वजन 500-560 किग्रा के लगभग होता है। इसकी पहली बयात 46 महिने तथा दूसरी बयात 15-16 महिने की होती है। बयात के दौरान यह आपको 3500 से 4000 लीटर दूध प्रदान करती है। इसके अलावा यह प्रतिदिन आपको 70 से 80 लीटर दूध प्रदान करती है।

मुर्रा नस्ल की भैंस

यदि आप अपने घर पर बेहतरीन भैंस का जोड़ा लाना चाहते हैं तो हम आपको मुर्रा नस्ल की भैंस की सलाह देंगे। यह नस्ल भैंस की एक बेहतरीन नस्ल है। जो काफी ज्यादा दूध प्रदान करती है। इसका दूध काफी गाढ़ा होता है तथा यह आपको प्रतिदिन 70 से 80 लीटर दूध प्रदान करती है।

जाफराबादी नस्ल की भैंस

जाफराबादी नस्ल की भैंस भी हमारे देश में काफी ज्यादा लोकप्रिय है। यह भैंस काफी ज्यादा दूध देती है और इसको पालने वाले को काफी ज्यादा लाभ होता है।

इस नस्ल की भैंस का वजन 550 किग्रा के आसपास होता है। इसकी पहली बयात 45-47 महीने की होती है तथा दूसरी बयात 16-17 महिने की होती है। बयात के समय यह भैंस आपको 4000 से 5000 लीटर दूध प्रदान करती है। प्रतिदिन यह आपको 65-70 लीटर दूध देती है।