INLD ने पंजाब बाढ़ पीड़ित 350 गांवों को लिया गोद !
कहा- दुख की घड़ी में साथ खड़ी है इनेलो !
इनेलो पार्टी मानवता के नाते इस दुख की घड़ी में इनके साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता कर रही है।
HARDUM HARYANA NEWS
HARYANA NEWS
Punjab & Haryana flood: देशभर में बारिश हो रही बारिश से नदियों,नहरों और नालों का जलस्तर निरंतर बढ़ा जा रहा है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर,हिमाचल,हरियाणा और पंजाब में बढ़ जैसे हालत उत्पन्न हो चुके है।
हर कोई हर संभव प्रयास कर रहा है कि किस तरह बाढ़पीड़ितों की मदद की जाए। इसी कड़ी में पंजाब में आई बाढ़ से लोगों को बचाने के लिए हरियाणा से इनेलो नेता भी आगे आए हैं।
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने बताया कि पंजाब के फाजिल्का, फिरोजपुर और संगरूर जिला के बाढ़ग्रस्त 350 गांवों को इनेलो पार्टी ने गोद ले लिया है। इसके लिए इनेलो पार्टी ने कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगाई है।
फाजिल्का और फिरोजपुर के हजारों लोग और पशु इस भंयकर बाढ़ आपदा से बुरी तरह से त्रस्त हैं। इस त्रासदी में कई लोगों और पशुओं की जान माल की भी भारी हानि हुई है।
इनेलो पार्टी मानवता के नाते इस दुख की घड़ी में इनके साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता कर रही है।
बाढ़ग्रस्त गांवों में इनेलो के कार्यकर्ता राशन, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा भेज रहे हैं। लगातार ट्रैक्टर-ट्रालियां गांव-गांव से भरकर भेजी जा रही हैं।
ऐलनाबाद हलका के 72 गांव और डबवाली हलका के 70 गांवों को पंजाब का एक-एक गांव गोद दिलाया गया है।