भारत के लोग अब टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा को पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद किस से शादी करने की नसीहत दे रहे हैँ
People of India are now advising tennis star Sania Mirza whom to marry after her divorce from Pakistani cricketer Shoaib Malik.
Jan 30, 2024, 19:18 IST
Hardum Haryana News
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक के बाद लोग सानिया मिर्जा को मोहम्मद शमी से शादी करने की नसीहत दे रहे हैं, जिसकी वजह से दोनों काफी ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं, हाल ही में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को तलाक देकर तीसरा निकाह सना जावेद के साथ कर लिया। सानिया मिर्जा से शादी करने से पहले भी शोएब मलिक शादीशुदा थे और अब शोएब मलिक ने तीसरी शादी के बाद हर किसी को चोंका दिया है। लोग सानिया मिर्जा को ताने देते नहीं थक रहे क्योंकि जब सानिया मिर्जा ने पाकिस्तानी क्रिकेटर से शादी की थी, तब लोगों ने नसीहत देते हुए उन्हें समझाया था कि वह यह शादी ना करें। लेकिन अब तलाक के बाद लोग एक बार फिर सानिया मिर्जा को मोहम्मद शमी से शादी कर लेने की नसीहत दे रहे हैं क्योंकि लंबे समय से मोहम्मद शमी भी तलाक के बाद अकेले रह रहे हैं।