WhatsApp का नया अपडेट, अब आप भी बना सकते है व्हाट्सएप पर चैनल, केवल इन 5 आसान स्टेप्स को करना होगा फॉलो

 

WhatsApp Channal : मेटा ने हाल ही में व्हाट्सएप चलाने वालों के लिए एक नया अपडेट शेयर किया है। इस नए अपडेट में आप अपना 'चैनल' बना सकते है। साथ ही उस चैनल के जरिये अनलिमिटेड ऑडियंस के साथ टेक्स्ट, चित्र, वीडियो, स्टिकर और लिंक भी शेयर कर सकते हैं। 

इस तरह, व्हाट्सएप ने यूजर्स को व्हाट्सएप चैनल का लाभ देने का प्रयास किया है और साथ ही, टैब को अलग रखकर चीजों को अधिक व्यवस्थित किया है। व्हाट्सएप चैनलों के अपडेट व्हाट्सएप चैट पर प्राप्त होने वाले सामान्य संदेशों से भिन्न होते हैं। वे एक-तरफ़ा संदेशों की तरह हैं जिनका आप उत्तर नहीं दे सकते।

यहाँ जानिए व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाएं?

अपने फ़ोन पर WhatsApp चैनल बनाने के लिए, इन चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले व्हाट्सएप खोलें और अपडेट टैब पर जाएं। 

  • इसके बाद प्लस आइकन (+) पर टैप करें और 'नया चैनल' चुनें। 

  • जब ऑप्शन खुल जाए तो चैनल का नाम और डिटेल्स दर्ज करें। 

  • एक चैनल आइकन को वह क्रीट करें । 

  • फिर चैनल बनाएं पर टैप करें। 

एक बार जब आप एक चैनल बना लेते हैं, तो आप अपने फ़ॉलोअर्स के साथ अपडेट शेयर करना शुरू कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, बस चैनल खोलें और नया संदेश बनाने के लिए प्लस आइकन (+) पर टैप करें। आप टेक्स्ट, चित्र, वीडियो, स्टिकर और पोल शेयर कर सकते हैं।