हरियाणावासियों की हो गई मौज ! अब नहीं आएगा बिजली का बिल !
Haryana residents are happy! Now they will not get electricity bills!
सरकार द्वारा अंत्योदय की नीति पर काम करते हुए जिस परिवार की आय 1.80लाख रुपए से कम है, उसको इस योजना के तहत 2किलोवाट का सोलर पैनल उपलब्ध करवाया जाएगा।
HARDUM HARYANA NEWS
HARYANA NEWS
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा के गांव गुड़ी, जोगी माजरा, बकाली और निवारसी में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारियों की टीम गांव- गांव में आकर प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल की प्रक्रिया पूरी करवाएगी।
सरकार द्वारा अंत्योदय की नीति पर काम करते हुए जिस परिवार की आय 1.80 लाख रुपए से कम है, उसको इस योजना के तहत 2 किलोवाट का सोलर पैनल उपलब्ध करवाया जाएगा।
योजना के तहत 70 हजार रुपए केंद्र सरकार द्वारा और बाकी का पैसा प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।
जिस घर पर सोलर पैनल होगा उस घर का बिजली बिल शून्य हो जाएगा।
सरकार ने इस वर्ष में एक लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है, अभी तक 26 हजार परिवार इस योजना का लाभ ले चुके हैं।