भोजपुरी गाना: कभी सीढ़ियों पर तो कभी फ्लोर पर रोमांस से खेसारी लाल यादव ने एक्ट्रेस को बनाया दीवाना!

भोजपुरी गाना
 
एक्ट्रेस को बनाया दीवाना!

भोजपुरी गाना: भोजपुरी इंडस्ट्री में कई कलाकार हैं जो दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव का नाम भी शामिल है और आपको बता दें कि उन्हें भोजपुरी सिनेमा का सुपरस्टार भी कहा जाता है। वह जब भी कोई नया गाना या फिल्म रिलीज करते हैं तो दर्शक उन्हें खूब प्यार देते हैं.

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के मल्टी टैलेंटेड एक्टर माने जाते हैं. दरअसल, आपको बता दें कि वह एक एक्टर के साथ-साथ बेहद कमाल के सिंगर भी हैं। गौरतलब है कि इस मुकाम को हासिल करने के लिए खेसारी लाल यादव ने काफी मेहनत की है और एक समय वह सड़क पर लिट्टी चोखा का ठेला लगाते थे.

यूट्यूब पर खेसारी लाल यादव के नए से लेकर पुराने गाने भी ट्रेंड कर रहे हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हो रहा है और आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव का 3 साल पुराना एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वह रोमांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस दीपिका त्रिपाठी खेसारी लाल यादव के साथ रोमांस कर रही हैं.

दरअसल, हम जिस गाने की बात कर रहे हैं उसका नाम 'जवानी बा सरेंडर' है। वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव और दीपिका त्रिपाठी दोनों कभी सीढ़ियों पर तो कभी कुर्सी पर बैठकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. खेसारी लाल यादव और दीपिका त्रिपाठी का अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

<a href=https://youtube.com/embed/TAEy0R09kUA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/TAEy0R09kUA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="#Khesari Lal Yadav Best Romantic Video | Feat Deepika Tripathi | Khushboo Jain New #Bhojpuri Song" width="560">

इस बेहद रोमांटिक वीडियो को यशी फिल्म्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है. जिसके अब तक 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं और आपको बता दें कि ये वीडियो अब से करीब 3 साल पहले रिलीज हुआ था. आज भी ये गाना ट्रेंडिंग में है. जिसे अब तक 52 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.