Haryana News: हरियाणा के रोहतक, सोनीपत और पानीपत में महसूस किए गए भूकंप के झटके
Haryana News
Dec 25, 2024, 14:27 IST
हरियाणा के रोहतक
हरियाणा में दोपहर को 12.28 बजे भूकंप आया। रोहतक, सोनीपत और पानीपत में तेज झटके महसूस किए गए, जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। इसका सेंटर सोनीपत रहा।
करीब एक महीने पहले सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर रोहतक और उसके आसपास के जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 रही थी। भूकंप का केंद्र रोहतक में 7 किमी अंदर था।