हाई अलर्ट पर रहेंगें हरियाणा के 16 जिले ! गरज-चमक के साथ भीषण बारिश का अलर्ट जारी !
16 districts of Haryana will be on high alert! Heavy rain alert issued with thunder and lightning!
मौसम विभाग ने हरियाणा में 29 जून यानि कल के दिन भी कई जिलों में भारी बारिश की सम्भावना जाहिर की है। 6 जिलों में हल्की तो 16 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
HARDUM HARYANA NEWS
Haryana Weather Update:
हरियाणा में मौसम लगातार अंगड़ाईयाँ ले रहा है। आज ही सिरसा, फतेहाबाद सहित कई इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। आगे भी मौसम में परिवर्तन जारी रहेंगें। ऐसे में मौसम विभाग ने हरियाणा में 29 जून यानि कल के दिन भी कई जिलों में भारी बारिश की सम्भावना जाहिर की है।
IMD ने आज दोपहर को जारी मौसम के 5 दिनों के पूर्वानुमान में जानकारी दी कि अगले 4-5 दिन राज्य के अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। साथ ही बताया कि दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा और पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। इससे पहले मंगलवार को मौसम विभाग का अनुमान था कि 29 जून को कुछेक क्षेत्रों में बूंदाबांदी होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण व दक्षिण-पूर्व हरियाणा में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, पानीपत व सोनीपत जिले आते हैं। IMD ने इन सब जिलों के लिए फिलहाल येलो अलर्ट जारी किया है।
ऐसी ही गरम चमक और भारी वर्षा की मौसम चेतावनी पश्चिम व दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के जिलों में संभव है। इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी आते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि IMD ने आधिकारिक तौर पर बताया कि 29 जून को पूरे हरियाणा में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 6 जिलों में हल्की तो 16 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 30 जून व 1 जुलाई को उत्तर हरियाणा के जिलों में कुछेक स्थानों और प्रदेश के अन्य जिलों में अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।