हाई अलर्ट पर रहेंगें हरियाणा के 6 जिले ! तेज़ तूफान के साथ भीषण बारिश का अलर्ट जारी !
6 districts of Haryana will be on high alert! Heavy rain alert issued with strong storm!
HARDUM HARYANA NEWS
Haryana Weather Update Today:
हरियाणा में मौसम के तेवर लगातार बदलते जा रहे हैं। कल और आज मौसम में ठंडक बनी हुई है। आगामी मौसम की बात करें तो हरियाणा में मौसम अगले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत दिलाने वाला ही रहेगा। इस बिच हरियाणा के अधिकांश जिलों में बारिश की सम्भावना है। देशभर में चल रहे बिपरजॉय चक्रवात का असर हरियाणा में भी देखने को मिलेगा।
हरियाणा में 20 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस बीच, अरब सागर में संभावित तूफान के कारण पश्चिमी विक्षोभ और नम हवाओं के आंशिक प्रभाव के तहत 17 से 20 जून की रात के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे देखे जा सकते हैं। राज्य के इन जिलों में बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश भी संभव है। जिससे प्रदेश के तापमान में मामूली गिरावट की संभावना है।
तट से टकराने के बाद भी इस चक्रवात की हवा अगले चार से पांच दिनों तक 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व की ओर चलेगी। इसके चलते दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। स्काईमेट के प्रवक्ता महेश पलावत ने कहा कि 18 जून से चक्रवाती हवा का असर दिल्ली और आसपास के इलाकों में महसूस किया जाएगा।
रेलवे ने दो दिन पहले तटीय इलाकों में चलने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया था। खेतों, पेड़ों और बगीचों में खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, बिपरजोय गुरुवार रात जचौ बंदरगाह के पास तट से टकराएगा। फिलहाल समुद्र में इसकी रफ्तार 160-170 किमी/घंटा है। यह उत्तर की ओर बढ़ रहा था, लेकिन दोपहर बाद पूर्व की ओर मुड़ गया।
हरियाणा राज्य में पूर्वानुमान के अनुसार, 16 और 17 जून को अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है। अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अलग-अलग इलाकों में दो से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है।
दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद में बिपरजॉय का सबसे अधिक असर होगा।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय मौसम विभाग चंडीगढ़ ने कहा कि अगले कुछ दिनों में हरियाणा का मौसम बदलेगा। 18 जून से 19 जून तक राज्य में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। जिससे मौसम बदल जाएगा।
बिपरजॉय चक्रवात पहले गुजरात से टकराएगा, फिर राजस्थान से होकर दक्षिण हरियाणा तक जाएगा। बिपरजॉय की वजह से हरियाणा पर बहुत ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन 18 और 19 जून तक ही इसके असर का स्पष्ट पता चल पाएगा। चक्रवात समुद्र में बहुत तेज होते हैं, लेकिन जमीन से टकराने के बाद वे धीरे-धीरे कमजोर हो जाते हैं। जब बिपरजॉय चक्रवात हरियाणा पहुंचेगा, तो वह भी कमजोर हो जाएगा।
लेकिन चक्रवातों का प्रभाव बढ़ भी सकता है। इसलिए मौसम विभाग ने तुरंत चेतावनी दी है।
आज से हरियाणा में भी धान की खेती शुरू हो गई है। मौसम धान की खेती के लिए अनुकूल है। वर्तमान दिनों में आमतौर पर कम बारिश होती है, लेकिन इस बार बारिश से किसानों को फायदा होगा। क्योंकि धान की बिजाई के समय बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है, और बारिश होने से किसानों के पास पानी की कमी नही होगी। तापमान में भी गिरावट होगी।