हरियाणा में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड,कब मिलेगी निजात?, कब होगी बारिश? देखिये कैसा रहेगा आगे का मौसम 

Bone-chilling cold in Haryana, when will it get relief?, when will it rain? Let's see how will be the weather ahead

 
हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर लगातार जारी रही है। हरियाणा स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के मुताबिक एक दो दिन बाद कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली है।

HARDUM HARYANA NEWS

हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर लगातार जारी रही है। हरियाणा स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के मुताबिक एक दो दिन बाद कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव होगा।

हरियाणा राज्य के कई क्षेत्रों में गहरी धुंध या घना कोहरा छाया रहा तथा कुछ एक स्थानों पर दृश्यता 200 से 500 मीटर तक आंकी गई। कल 7 जनवरी को चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्विद्यालय की कृषि मौसम वेधशाला में अधिकतम तापमान अर्थात दिन का तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान है।

इससे पहले 3 जनवरी को भी दिन का तापमान 10.2डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2011 में 2 जनवरी को 9.9, 5 जनवरी को 8 तथा 9जनवरी को 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम पूर्वानुमान

हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 12 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान लगातार पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य में हवा में बदलाव उत्तरी व उत्तरपश्चिमी शीत हवायों से पूर्वी या दक्षिणी पूर्वी चलने से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है तथा रात्रि तापमान में भी बढ़ोतरी आने की भी संभावना है परंतु दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।

कब तक है बारिश की सम्भावना

10 जनवरी को आने वाले एक और पश्चिमिविक्षोभ से हरियाणा राज्य के उत्तरी तथा उत्तरपश्चिमी जिलों में 11 जनवरी देर रात्रि या 12 जनवरी को कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है।