हरियाणा में अगले दो दिनों में हो सकती है बारिश, देखिये मौसम विभाग द्वारा दी गयी जानकारी 

It may rain in Haryana in the next two days, see the information given by the Meteorological Department

 
हरियाणा राज्य में पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम कल 11 जनवरी दोपहर बाद से 13 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील तथा बीच- बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।

HARDUM HARYANA NEWS

हरियाणा राज्य में पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम कल 11 जनवरी दोपहर बाद से 13 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील तथा बीच- बीच में आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है। वहीँ इसके साथ ही हवा में बदलाव उत्तर पश्चिमी से पुरवाई होने की संभावना है जिससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने की संभावना है।

इस दौरान राज्य के उत्तरी तथा उत्तरपश्चिमी जिलों में 11जनवरी देर रात्रि या 12 जनवरी को कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट बने रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। परंतु 14 जनवरी से राज्य में मौसम खुश्क रहने तथा उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में हुई मौसमी हलचल

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और हिमपात हुआ।

हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हुई, जिससे कई स्थानों पर शीत लहर की स्थिति में कमी आई।

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रही।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट देखा गया।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि

अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

अधिकांश जगहों से शीत लहर थम सकती है।

पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति जारी रह सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 10 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और हिमपात हो सकता है। 11 से 13 जनवरी के बीच बढ़ सकता है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश में घने बादल छाए रह सकते हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में तीव्रता में कमी आ सकती है।