हरियाणा के 8 जिलों में रेड अलर्ट! मौसम विभाग ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी 

Red alert in 8 districts of Haryana! Meteorological Department issued health advisory

 
हरियाणा में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इसी के चलते हरियाणा के 8 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने इसको देखते हुए इन जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है।

HARDUM HARYANA NEWS

हरियाणा में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इसी के चलते हरियाणा के 8 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने इसको देखते हुए इन जिलों में रेड अलर्ट घोषित किया है। साथ ही लोगों के लिए हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की है। घने कोहरे के कारण बिजली लाइन में ट्रिपिंग की समस्या आने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

इन जिलों में रेड अलर्ट :

हरियाणा के साउथ और साउथ ईस्ट के 8 जिलों में 15 जनवरी को रेड अलर्ट मौसम विभाग ने घोषित किया है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, रोहतक, सिरसा, हिसार और जींद शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में शीतलहर, घना कोहरा और पाले की चेतावनी दी गई है। यह भी संभावना जताई है कि रात में यहां का न्यूनतम पारा 1 डिग्री से भी कम जा सकता है।

इन 9 जिलों में कोहरे की चेतावनी :

हरियाणा के 10 जिले ऐसे हैं जिनमें घने कोहरे के साथ ही शीतलहर की संभावनाओं को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इनमें अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद शामिल हैं। पंचकूला, यमुनानगर, पलवल, भिवानी और चरखी दादरी में येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार से मौसम में बदलाव हो गया है। सर्दी का कहर फिर शुरू हो गया है। हरियाणा, दिल्ली सहित अधिकतर इलाकों में तापमान में गिरावट देखी गयी है। अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 3 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 12 से 19 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हरियाणा में सर्दी का असर बढ़ जाएगा। 15 से 19 जनवरी के दौरान कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट होगी। इसके बाद 19 और 22 जनवरी को दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। 22-23 जनवरी के दौरान प्रदेश में बारिश की संभावना बन रही है।