मौषम जानकारी - कैसा रहेगा कल से मौसम,आज हुई फिर कहा बारिश
हरदम हरियाणा न्यूज हिसार
मौसम पूर्वानुमान
मौसम पूर्वानुमान:- कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय हिसार
24 जुलाई 2022:-
मौसम:- मानसून ट्रफ सामान्य सिथती के उत्तर की तरफ होने से बंगाल की खाड़ी से नमी वाली मानसूनी हवाओं के प्रभाव से हरियाणा राज्य में 20 जुलाई से 24 जुलाई के दौरान ज्यादातर स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मानसून के 30 जून के प्रवेश से लेकर आज 24 जुलाई तक हरियाणा राज्य में 199.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो सामान्य बारिश (171.9 मिलीमीटर) से 16% ज्यादा दर्ज हुई है। हरियाणा के 15 जिलों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है परंतु 7 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले जिले फतेहाबाद, कैथल, कुरूक्षेत्र, पानीपत तथा सब से कम बारिश वाले जिले फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, यमुनानगर, अंबाला, सोनीपत में दर्ज की गई है।
मौसम पूर्वानुमान:-
मानसून टर्फ़ अब जैसलमेर, कोटा, गुना, जबलपुर, झारसूगुड़ा, चांदबाली होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है।
इसकी अक्षय रेखा का पश्चिमी सिरा सामान्य स्तिथि से दक्षिण की तरफ गया है जिससे राज्य में 25 व 26 जुलाई को कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है परंतु दो दिन बाद मानसून ट्रफ उत्तर की तरफ सामान्य स्तिथि में फिर से आने की संभावना है।
जिससे बंगाल की खाड़ी की तरफ से नमी वाली मानसूनी हवायों की सक्रियता फिर से बढ़ने से हरियाणा राज्य में 26 जुलाई देर रात्रि के बाद बारिश की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बन रही है।
जिससे राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में 27 से 30 जुलाई के दौरान अच्छी बारिश की संभावना है परंतु इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की भी सम्भावना है।
मौसम पूर्वानुमान:- कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्व विद्यालय हिसार