सिरसा-फतेहाबाद सहित 8 जिलों के लिए Alert जारी ! तेज़ अंधड़ के साथ बारिश और ओलावृष्टि की सम्भावना !
Alert issued for 8 districts including Sirsa-Fatehabad! Chance of rain and hailstorm with strong thunderstorms!
HARDUM HARYANA NEWS
Weather Update Haryana:
मौसम विभाग ने एक बार फिर हरियाणा के लिए अलर्ट जारी किया है। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि पिछले कई दिनों से हरियाणा का मौसम परवर्तनशील बना हुआ है। अधिकतर जिलों में बादल छाये हुए हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने हरियाणा के 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के सिरसा-फतेहाबाद सहित अन्य कई जिलों में धुल भरे बादल मंडरा रहे हैं और तेज गति से हवा चल रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज अगले कुछ घंटों में प्रदेश में कई जगह बारिश की प्रबल संभावना है। हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
ऐसे में हरियाणा में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, करनाल, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला में तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। (हवा की गति 40- 60 किमी प्रति घंटे)
ऐसे में आमजन से अनुरोध हैं कि सुरक्षित स्थानों पर रहे और पेड़,खम्बे,ट्रांसफार्मर आदि के नीचे आसरा न लें।