हरियाणा में किसानों के लिए अच्छी खबर, आज इन 11 जिलों में गरज- चमक के साथ बरसेंगे बदरा; गर्मी से मिलेगी राहत
Haryana News: हरियाणा में मौसम फिर से परिवर्तनशील हो गया है। राज्य में चल रही पूर्वी हवाओं से मौसम के मिजाज में बदलाव दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने आज 11 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इन 11 जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग द्वारा जिन 11 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है उनमें उत्तर हरियाणा के 6, दक्षिण और दक्षिण- पूर्व के 3 और पश्चिम-दक्षिण पश्चिम के 2 जिले शामिल हैं। इनमें पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, हिसार और जींद जिले शामिल हैं। इन जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं।
अगस्त में सामान्य से कम बारिश
एक अगस्त से अब तक 51.8 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जबकि इसके मुकाबले 113.9 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है। वहीं पिछले 24 घंटे में हुई बारिश और बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
पूरे मानसून सीजन की बात करें तो 1 जून से अब तक 369.6 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 16% ज्यादा बारिश है। इस अवधि में 317.7 मिलीमीटर बारिश सामान्य मानी जाती है।
आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने हरियाणा में 29 अगस्त तक बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी हवाओं के कारण फिर से राज्य में मानसून सक्रिय हुआ है। 24 से 29 अगस्त तक हरियाणा में कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।