देश में अगले 24 घंटे में, 19 राज्य में भारी बारिश का हाई अलर्ट, सिवनी में 5 लोगों को हेलिकॉप्टर से किया रेस्क्यू
देश में मानसून का आगाज पिछले दो-तीन दिनों से हो चुका है। मानसून ने काफी तेज रफ्तार पकड़ी है और बहुत ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगर बात करें तो देश भर में मानसून ने काफी तेज रफ्तार पकड़ी है। अब तक उत्तर पश्चिमी राज्य में अब तक सामान्य से 46% अधिक वर्षा हुई है। देश के पूर्वी मध्य उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी राज्यों में 4 दिन में मानसून बहुत ज्यादा सक्रिय है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में 19 राज्यों को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के शिमला में बाढ़ जैसे हालात बनते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने जानकारी दी कि हिमाचल में अगले 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगर बात करें महाराष्ट्र के मुंबई ठाणे सतारा में जोरदार बारिश बताई जा रही है। मुंबई और ठाणे में रेल सेवा ठप हो चुकी है। रेल पटरियों पर और बाजारों की सड़कों पर करीब करीब 3 फीट पानी जमा हो चुका है। गोरेगांव में एक 30 साल के शख्स की मौत भी हो चुकी है। जब वह युवक बारिश हो रही थी। तो एक पेड़ के नीचे खड़ा था और वह पेड़ तेज हवा की वजह से उस व्यक्ति के ऊपर गिर गया।
महाबलेश्वर और मुंबई के विक्रोली में पहाड़ से दो घटनाएं और घटी है। हालांकि अब तक कोई जान माल का नुकसान नहीं बताया जा रहा। वही बात करें मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में खपड़िया गांव में 6 लोग नदी के अंदर फस चुके थे। जिसे आर्मी होली हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया। जिसमें एक महिला और 5 पुरुष शामिल बताए जा रहे हैं । यह पशु चराने का काम करते थे। अचानक नदी में बाढ़ आने की वजह से बीच में फस गए। 2 दिन से पहले हिमाचल मंडी के जिले में 48 घंटे लैंडस्लाइड की दो घटनाएं घटी थी । इसके चलते चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे 21 दो जगह पर घंटों बंद रहा। जिससे जाम लग गया और 20 घंटे बाद इस रोड को खोला गया।