ऑरेंज अलर्ट: सिरसा सहित हरियाणा के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट ! इन जगहों गिर सकती है आसमानी बिजली ! तेज़ तूफान के साथ होगी मूसलाधार बरसात ! 

Orange Alert: Orange Alert in these districts of Haryana including Sirsa! Lightning can fall in these places! There will be torrential rain with strong storm!

 
आमतौर पर मई-जून के महीने में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ता है, परंतु अबकी बार नौतपा में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार देर रात हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। सिरसा जिले में रात से सुबह तक भारी बारिश दर्ज की गई।

HARDUM HARYANA NEWS

HARYANA WEATHE UPDATE:

आमतौर पर मई-जून के महीने में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ता है, परंतु अबकी बार नौतपा में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार देर रात हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। सिरसा जिले में रात से सुबह तक भारी बारिश दर्ज की गई। अचानक हुई बरसात की वजह से लोगों को गर्मी से भी काफी राहत मिली हुई है। मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है।

हरियाणा में इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

उत्तर हरियाणा के लिए चेतावनी

ऐसे में IMD चंडीगढ़ ने हरियाणा के सभी जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। ऐसे में उत्तर हरियाणा के जिले चंडीगढ़, पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में गरज-चमक के साथ 30 -40 किमी की गति से तेज़ हवाएं चलेंगीं।

दक्षिण और दक्षिण पूर्व हरियाणा के लिए चेतावनी

महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत के लिए भारी बरसात और गरज-चमक के साथ 50-60 किमी की गति से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

पश्चिम व दक्षिण पश्चिम हरियाणा के लिए मौसम विभाग की ख़ास चेतावनी

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी के लिए ख़ास चेतावनी जारी की गयी है। आपको बता दें कि इन जिलों में भारी बरसात और गरज-चमक के साथ 50-60 किमी की गति से तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

इस पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह हरियाणा में ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है। ऐसे में अगले 3 दिन भी बारिश की संभावना बताई जा रही है। आज जिले में Maximum Temperature 32 डिग्री सेल्सियस व Minimum Temperature 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार देर रात तेज हवाओ के साथ बारिश दर्ज की गई जिस वजह से हरियाणा के अधिकतर जिलों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी बनी हुई है।

तेज हवाओं की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए जिससे यातायात पर पूरा असर पड़ा है और लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर के आसपास के गांवों के रोड, मुख्य बाजार और चौक आदि स्थानों पर बारिश का पानी इकट्ठा हो गया, जिस वजह से जाम की भी स्थिति बन गई।