हरियाणा के 6 जिलों में आज बारिश का अलर्ट किया जारी :606 गांवों और 33 शहरों में आई बाढ़, आई फ्लू को लेकर चेतावनी दी,40 हजार लोग हुए बीमार।

रियाणा में आज 6 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं। इन जिलों में उत्तर हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिले शामिल हैं।
 
Rain alert issued in 6 districts of Haryana today: flood in 606 villages and 33 cities, warned about flu, 40 thousand people fell ill

Hardum Haryana News: राज्य में अभी भी 606 गांव और 33 शहरों में बाढ़ का प्रभाव है। चिंताजनक बात यह है कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में तेजी से जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। शहर के साथ ही गांव में आई फ्लू संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अब तक सूबे में 4700 लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं।

40 हजार से ज्यादा लोग बीमार
हरियाणा में बाढ़ग्रस्त इलाकों में 40 हजार से ज्यादा लोग बीमार हैं। 10014 लोग बुखार से पीड़ित हैं। 2400 लोगों को आंतों में परेशानी हो रही है। 80 लोगों को पेचिश की बीमारी हो गई है। 12.5 हजार लोगों को त्वचा संबंधी रोगों की शिकायत है। सबसे हैरानी की बात है कि अब तक 55 स्नेक बाइट के मामले सामने आ चुके हैं। बीमारियों से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।


24 घंटे में 15.1 मिलीमीटर बारिश
राज्य में 24 घ्रंटे में 15.1 मिलीमीटर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सोनीपत जिले में रिकॉर्ड की गई। यहां 97.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा गुरुग्राम में 97, नूंह में 87 और कुरुक्षेत्र में 71 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य में 1 जून से 29 जुलाई तक 310.7 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 59% अधिक है। कहा जाए तो राज्य में मानसून का 67% कोटा अब तक की बारिश से पूरा हो चुका है।

खरीफ की फसल को फायदा हुआ
वहीं अच्छी बारिश से की फसलों को जरूर फायदा हुआ है। पिछले साल के मुकाबले खरीफ की फसलों की बुआई 88 हजार एकड़ ज्यादा हो चुकी है।

पिछले साल 61.57 लाख एकड़ में बिजाई हुई थी, जो इस बार बढ़कर 62.45 लाख एकड़ पर पहुंच गई है। धान की बुआई का लक्ष्य इस बार 30 लाख एकड़ है, जो अधिक बारिश होने के कारण 30.47 लाख एकड़ तक पहुंच गया है।

पिछले साल के मुकाबले यह आंकड़ा 40 हजार एकड़ से ज्यादा धान की रोपाई हुई है।