हरियाणा में मौसम विभाग का 13 जिलों को अलर्ट, अंबाला, कुरुक्षेत्र, पंचकूला में 3 घंटे की वार्निंग, 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगे हवाएं
Meteorological Department alerts 13 districts in Haryana, 3-hour warning in Ambala, Kurukshetra, Panchkula, winds will blow at a speed of 10 km per hourहरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। 13 जिलों को अलर्ट भेजा है। पंचकुला अंबाला कुरुक्षेत्र में गर्ज चमक के साथ 6:00 बजे शाम तक बारिश होने की संभावना जारी की है। बारिश के लिए अलर्ट वाले जिलों में उत्तर हरियाणा में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला ,कुरुक्षेत्र ,करनाल शामिल है। वहीं दक्षिण और दक्षिण पूर्व के जिले झज्जर, गुरुग्राम, मेवात,पलवल ,फरीदाबाद,सोनीपत, पानीपत में गर्ज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
इन जिलों में बारिश के साथ 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इससे तापमान में भी कमी आएगी
70%प्रतिशत मानसून हो चुकी है हरियाणा में
मानसून का कोटा 75% तक पूरा हो चुका है . मानसून सीजन में अब 347.2 मिलीमीटर बारिश अब तक हो चुकी है। यह 266.5 मिलीमीटर से करीब 30% ज्यादा है । मानसून सीजन में हरियाणा में 460 किलोमीटर प्रतिशत बारिश होती है । अगस्त में बारिश कम होने के कारण बिजली की खपत बढी है। 12 अगस्त तक सुबह में बिजली की डिमांड 25 पॉइंट 32 करोड रुपए तक पहुंच गई ।
अगस्त में आगे कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा में अगस्त महीने में बारिश कम होने के कारण मौसम काफी ज्यादा गर्म रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगस्त में और तापमान 23 से 34 डिग्री के बीच में रहेगा। अमूमन हरियाणा में अगस्त के महीने में औसतन 15 से 22 दिन की बारिश होती है। लेकिन इस बार मौसम में आए बदलाव के कारण बारिश कम हुई है।