हरियाणा के 6 जिलों पर भारी होगा आज और कल का दिन ! तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार !
 

Today and tomorrow will be heavy on 6 districts of Haryana! There will be chances of heavy rain with strong winds!

 

हरियाणा में मौसम लगातार आंखमिचोली खेले जा रहा है। कहीं उमस भरी गर्मी पड़ रही है तो कहीं भीषण बारिश ने लोगों के पसीने छुड़ा रखें हैं। ऐसे में हरियाणा में आने वाले कुछ दिनों मे मानसून के खुलकर बरसने की आशंका जताई जा रही है।

HARDUM HARYANA NEWS

हरियाणा में मौसम लगातार आंखमिचोली खेले जा रहा है। कहीं उमस भरी गर्मी पड़ रही है तो कहीं भीषण बारिश ने लोगों के पसीने छुड़ा रखें हैं। ऐसे में हरियाणा में आने वाले कुछ दिनों मे मानसून के खुलकर बरसने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा में 1 2 जुलाई उत्तरी जिलों में हवा के साथ ज्यादातर स्थानों पर बीच बीच में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में किसी प्रकार का कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

 

 

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी दी है कि राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने अरब सागर की तरफ से रही नमी वाली मानसूनी हवाओं से वातावरण में नमी की मात्रा अधिक है। इससे हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में मानसून की सक्रियता अगले 2 दिनों में बढ़ने की संभावना है।

आज ऐसा रहेगा प्रदेश का हाल

डॉ. खीचड़ ने बताया कि 1 2 जुलाई के दौरान उत्तरी हरियाणा के जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र कैथल में हवा के साथ ज्यादातर स्थानों पर बीच बीच में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है, लेकिन पश्चिमी दक्षिणी जिलों में इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

फिलहाल IMD ने हरियाणा के किसी जिले के लिए किसी प्रकार को अलर्ट अभी कुछ घंटों के लिए जारी नहीं किया है।

HAU कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 3 4 जुलाई को मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। उत्तरी जिलों में कुछ-एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी ही संभावित है। इसके बाद 5 जुलाई से एक बार फिर मानसून की सक्रियता राज्य में बढ़ने की संभावना है।

5 जुलाई की रात से 7 जुलाई के दौरान राज्य में ज्यादातर स्थानों पर अच्छी बारिश की संभावना बन रही है।