Weather Alert Haryana: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बरसात ! मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी !

Weather Alert Haryana: It will rain heavily in these districts of Haryana! Orange-yellow alert issued by Meteorological Department.

 
 हरियाणा में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। जिसका असर लगभग पुरे हरियाणा में देखने को मिलेगा।

HARDUM HARYANA NEWS

Weather Update Haryana

 हरियाणा में एक बार फिर से मानसूनी गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। जिसका असर लगभग पुरे हरियाणा में देखने को मिलेगा। IMD चंडीगढ़ के अनुसार कल पुरे हरियाणा के लिए अगले पांच दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया था। ऐसे में हरियाणा में पहले ही बारिश काफी तबाही मचा चुकी है। मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद लोगों की चिंता बढ़ती नजर रही है।

 

IMD चंडीगढ़ के अनुसार रेवाडी, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, फ़रीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर, जिंद, कुरूक्षेत्र, अम्बाला, पंचकूला, नूंह, पलवल, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश की संभावना है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

मौसम पूर्वानुमानमानसून टर्फ़ का पश्चिमी छोर अब उत्तर की तरफ सामान्य स्थिति की तरफ पहुंच रहा है जिससे मानसून की सक्रियता हरियाणा राज्य में अगले दो दिनो में बढ़ने की संभावना है।

अब मानसून टर्फ श्री गंगानगर, हिसार, अलीगढ़, डालटागंज, डीग्गा से बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है तथा पाकिस्तान के उत्तर में साथ लगते पंजाब पर एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है जिससे हरियाणा राज्य के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना बन रही है

जिससे अरबसागर की तरफ से नमी वाली हवाएं राज्य की तरफ ज्यादा बढ़ने की संभावना है जिससे हरियाणा में 17 जुलाई से फिर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना बन रही है

जिससे  राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में हवाएं के साथ 17 जुलाई रात्रि से 20 जुलाई के दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना बन रही है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार