Wearher Today: दिल्ली एनसीआर में छाए रहेंगे बादल, नोएडा में होगी झमाझम बारिश, जाने मौसम का हाल


Wearher Today: Clouds will prevail in Delhi NCR, there will be rain in Noida, know the weather condition
 

दिल्ली एनसीआर का मौसम कब पलट जाए कोई नहीं जानता । यहां कहीं झमाझम बारिश होती है तो उसी शहर के आसपास पानी की एक बूंद भी नहीं गिरती।  सुबह बारिश से मौसम सुहाना होता है।  दोपहर में उम्स  से हाल बेहाल हो जाता है।  कुछ ऐसे ही हालातों के बीच शनिवार को नोएडा के इलाके में सुबह 5:00 बजे तेज बारिश हुई । मौसम विभाग के अनुसार आपको बता दें कि दिल्ली में अगले तीन-चार दिन तक काले बादल मौसम छाया रहेगा और बारिश होने की संभावना है। 

आज रहेगा दिल्ली का मौसम का हाल

दिल्ली और आसपास आज बादल छाए रहेंगे।  दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रह सकते हैं।  शनिवार को दिल्ली में सामान्य से मध्यम बारिश का पूर्व अनुमान लगाया जा रहा है।  दिल्ली का अधिकतम तापमान आज 33 डिग्री रहने की आशंका है । वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है।  नोएडा और कई जगह पर हुई बारिश के कारण जलभराव हुआ है।  वहीं रविवार यानी 6 अगस्त को दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।  इसके बाद 10 अगस्त से हल्की से मध्यम बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। 

यूपी के 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

यूपी के 24 जिलों को मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  शनिवार को वाराणसी और प्रयागराज में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।  वही ललितपुर जिले और मध्य प्रदेश के इलाकों में हो रही लगातार बरसात के चलते बेतवा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है।  बेतवा नदी पर बने राजघाट बांध के 14 गेटों को खोलकर 125000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा । है बांध के नीचे बना मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला पुल डूब चुका है।  जिससे रास्ता बाधित हुआ । बेतवा नदी के किनारे बसे ग्रामीण क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है ।

राजस्थान में कैसा रहेगा आज का मौसम

राजस्थान में बने नए वेदर सिस्टम के प्रभाव में इलाके में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है । बीते शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई । मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान उदयपुर, जयपुर भरतपुर ,अलवर, भीलवाड़ा ,झालावाड़ ,बांसवाड़ा, डूंगरपुर ,प्रतापगढ़ में हल्की बारिश होने की संभावना है।