Weather Haryana: हरियाणा के10 जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट,जाने मौसम का हाल
Weather Haryana: Rain alert with dust storm in 10 districts of Haryana, know the weather conditionहरियाणा में लगातार मौसम का उतार-चढ़ाव पिछले दो-तीन हफ्तों से लगातार चलता रहा है । ऐसे में मौका तूफान का भी असर हरियाणा के कुछ जिलों के अंदर देखने को मिलेगा। क्योंकि पिछले 2 दिनों में सूर्यदेव काफी ज्यादा गर्मी भर पा रहे हैं। और सिरसा जिला के तापमान की अगर बात करें तो 28 डिग्री तापमान रहा है और न्यूनतम तापमान 28 पॉइंट 4 डिग्री तक पहुंच गया । अब हरियाणा के 10 जिलों में धूल भरी आंधी और गर्ज के साथ मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया। है इन जिलों में कैथल करनाल महेंद्रगढ़ रेवाड़ी झज्जर गुरुग्राम पलवल फरीदाबाद और जींद इसमें शामिल है।
अधिकतम तापमान की बात करें तो महेंद्रगढ़ शनिवार को 45.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म रहा था, आज वहां का तापमान 3.6 डिग्री तक गिर कर 41.5 पर आ गया। शाम के समय रेवाड़ी, नारनौल और महेंद्रगढ़ में धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। यहां देर रात तक ओलावृष्टि और आंधी, बारिश का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।
प्रदेश में रविवार को 42.5 डिग्री पारा के साथ मेवात सबसे गर्म रहा। हालांकि कल के मुकाबले तापमान में यहां 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। हिसार शहर भी संडे को खूब तपा। यहां का अधिकतम तापमान 42.4°C दर्ज किया गया। शहर में यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अगले 3 दिन तक हरियाणा में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इसके बाद कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा।
रात का तापमान बढ़ा
हरियाणा में 24 घंटे के दौरान तापमान के उतार चढ़ाव पर गौर करें तो यहां की रातें अब गर्म हो गई हैं। 24 घंटे में यहां रात के तापमान में 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सिरसा में शनिवार रात को न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 2.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं गुरुग्राम में रात का तापमान सबसे कम 21.9 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार रात को प्रदेश के 10 के करीब जिलों में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रहा। यह सामान्य से ज्यादा आंका जा रहा है।
कई जिलों में अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट
अंबाला और यमुनानगर में जहां अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है, वहीं प्रदेश के अन्य सेंटरों में पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 4 सेंटरों में तो तापमान 2 डिग्री से ज्यादा तक गिरा है। इनमें महेंद्रगढ़ में 3.6 डिग्री, नारनौल में 2.5 डिग्री, फतेहाबाद में 2 डिग्री, बालसमंद (हिसार) में 3.1 डिग्री तापमान गिरा है।