Yellow Alert ! लगभग पुरे हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट ! अगले 2 दिन पुरे हरियाणा में बारिश का अलर्ट !

Yellow Alert! The Meteorological Department has issued a yellow alert in almost entire Haryana! Rain alert in entire Haryana for the next 2 days!

 

पिछले करीब एक सप्ताह से अलग-अलग शहरों में बारिश हो रही है लेकिन अब मानसून के साथ दो मौसमी सिस्टम भी सक्रिय हैं, जो पूरे प्रदेश को कवर करेंगे।

HARDUM HARYANA NEWS

Weather Update Haryana:

 हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। कई दिनों से गर्मी से निजात मिली हुई है। लेकिन कई जगह भीषण बारिश ने भी तबाह मचा रखी है। ऐसे में हरियाणा में अगले 3 दिन अच्छी बारिश के संकेत हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से अलग-अलग शहरों में बारिश हो रही है लेकिन अब मानसून के साथ दो मौसमी सिस्टम भी सक्रिय हैं, जो पूरे प्रदेश को कवर करेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के साथ पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के इलाकों में चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना हुआ है। इन दोनों मौसमी सिस्टम से मानसून को बल मिलेगा।

वहीं, पिछले दिनों में मानसून के कमजोर होने से पिछले एक हफ्ते में बारिश में 120 फीसदी की कमी दर्ज हुई है। यह कमी अगले दो दिनों में होने वाली बारिश में पूरी होने की उम्मीद है। हरियाणा में शुक्रवार को फतेहाबाद में 1.5 एमएम, मेवात में चार एमएम, पंचकूला में चार एमएम और यमुनानगर में दो एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।

हालांकि छिटपुट बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी उमस से थोड़ी राहत मिली। शुक्रवार को सभी जिलों के तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किए गए। अगले तीन दिन बारिश से तापमान में और कमी आने के आसार हैं। दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।

दो दिन भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक आठ और नौ जुलाई को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। इसके साथ कई जगहों पर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 10 जुलाई के बाद मानसून कमजोर पड़ जाएगा। इसके बाद के दिनों के लिए कोई मौसमी चेतावनी नहीं जारी की गई है।

मौसम विभाग ने चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और साथ लगते इलाकों में अगले दो से तीन घंटे में बारिश की सम्भावना जाहिर की है

मौसम विभाग ने रोहतक, हांसी, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापोली, घरोंदा, करनाल, इंद्री, महम, गोहाना,जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, कलायत, थानेसर, में माध्यम वर्षा की सम्भावना !

 मौसम विभाग ने फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना, होडल, हथीन, नूहं, पलवल, तावडू, बल्लबगढ़, सोहना, गुरुग्राम, नांगल चौधरी, नारनौल, अटेली, महेंद्रगढ़, कनिन, भद्रा, लोहारू, चरखी दादरी, भिवानी, तोशाम, पलवल, रेवाड़ी, पटौदी, कोसली, मेवात, सिवनी, भिवानी खेरी, हांसी हिसार, आदमपुर, नारनौद, नाथूसरी चोपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानियां, फरीदाबाद, खरोदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, करनाल, इंद्री, रादौर, महम, गोहाना, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अम्बाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला, में हलकी वर्षा की सम्भावना!