फतेहाबाद: देवर ने बुरी नीयत से डाला इज्जत पर हाथ,महिला बोली-केस दर्ज

Fatehabad: Brother-in-law put his hand on respect with bad intentions, woman bid- case registered
 

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि बीते दिन शाम के समय उसका देवर उसके पास आया और बुरी नीयत से उस पर हाथ डाला। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। फिर छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। उसने उसकी हरकत का विरोध किया, लेकिन वह बाज नहीं आया।

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक गांव में देवर द्वारा अपनी भाभी के कपड़े फाड़ कर उससे अश्लील छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 A (1)(i), 354 B के तहत मामला दर्ज किया है। अभी आरोपी देवर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

महिला ने इसके बाद महिला थाना पहुंच कर पुलिस को इस घटना बारे सूचित कर शिकायत दी। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। अभी तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।