अम्बाला में अफ्रीकन नशा तस्कर गिरफ्तार,बिज़नेस वीजा से आया था भारत 

African drug smuggler arrested in Ambala, came to India on business visa

 
अम्बाला में बीते दिनों पकडे गए नशा तस्करों को नशे की बड़ी खेप मुहैया करवाने वाले मुख्य अफ्रीकन नशा तस्कर को पुलिस ने गिफ्तार किया गया है। 

HARDUM HARYANA NEWS SIRSA 

अम्बाला । 

अम्बाला में बीते दिनों पकडे गए नशा तस्करों को नशे की बड़ी खेप मुहैया करवाने वाले मुख्य अफ्रीकन नशा तस्कर को पुलिस ने गिफ्तार किया गया है। 

अम्बाला SP जश्नदीप सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों जो 4 नशा तस्कर पकडे गए थे ,उन्हीं मामलों में जाँच करते हुए नशा तस्करी की चेन के थर्ड लेयर आरोपी एडविन उर्फ़ टेंको को हिरासत में लिया गया है। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली में रह रहा था जोकि मूल रूप से अफ्रीका से सम्बन्ध रखता है। ये अफ्रीकन नशा तस्कर भारत में बिज़नेस वीजा के आधार पर आया था। 

आपको बता दें कि पिछले दिनों एक किलो हेरोइन पकड़ी गयी थी और इसके साथ अन्य नशा तस्करों से पकड़ी गयी हेरोइन भी दिल्ली से एडविन ही सप्लाई कर रहा था। 

अम्बाला की CIA -2  टीम ने  इंस्पेक्टर संदीप के नेतृत्व में ये बड़ी करवाई की गयी है। आरोपी ने चन्दर विहार नई दिल्ली में अपना ठिकाना बना रखा था और वहीँ रह रहा था। टेंको पिछले काफी समय से अम्बाला के हेरोइन तस्करों को हेरोइन सप्लाई कर रहा था। 


बहरहाल पुलिस नशे की खेप सप्लाई करने वाले आरोपी एडविन को गिफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है जहाँ आरोपी से और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।