गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर भगवंत मान ने कही बड़ी बात, अब क्या होगी आगे की रणनीति
Bhagwant Mann said a big thing about ganster Goldie Brar, now what will be the next strategy
HARDUM HARYANA NEWS
मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का साजिशकर्ता और मुख्य अपराधी गोल्डी बराड़ को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिरासत में लिया गया है। इस बारे में शुक्रवार को जानकारी देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि कैलिफोर्निया पुलिस ने हमसे संपर्क किया है। जल्द ही गोल्डी बरार को भारत लाया जाएगा और उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिलहाल गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अहमदाबाद में हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गोल्डी बराड़ के पकड़े जाने का दावा किया है। उन्होंने कहा है कि, गोल्डी बराड़ कैलिफोर्निया पुलिस के गिरफ्त में आ चुका है। जल्द ही गोल्डी बराड़ को भारत लाया जाएगा और उसपर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही कहा कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके इसके लिए पंजाब सरकार लगातार प्रयास में जुटी है।
पंजाब पुलिस ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस
जानकारी के लिए बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई को पंजाब के मानसा जिलें में कर दी गई थी। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंश बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली थी। इसके बाद पंजाब पुलिस ने बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी की थी। बता दें कि रे़ड कॉर्नर नोटिस वैसे लोगों के खिलाफ किया जाता है, जो गंभीर अपराध कर विदेश भाग जाते हैं।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बीते दिन ही गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी को लेकर 2 कोरड़ रुपये का इनाम भी रखा था। उन्होंने कहा था कि भारत और पंजाब की सरकार अगर गोल्डी बराड़ को पकड़ने पर इनाम राशि नहीं देती है, तो वे स्वयं 2 करोड़ रुपये देंगे, इसके लिए चाहे मुझे अपनी जमीन बेचनी पड़े। हालांकि गोल्डी बराड़ के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर उन्होंने कहा कि यह मेरे और परिवार के लोगों के लिए बड़ा अचीवमेंट है। उसे जल्द भारत लाया जाए और कानूनी तरीके से सजा दी जानी चहिए।