हिसार  में मुर्गे को लेकर मर्डर, रोड जाम किया:खरीदने के बाद हो गई थी मौत; युवक का भाई बोला- पैसे देने बुलाया था

हिसार
 
मौत; युवक का भाई बोला- पैसे देने बुलाया था

हरियाणा के हिसार में देसी मुर्गे को लेकर मर्डर कर दिया गया। यहां 2 पक्षों में मुर्गे की माैत के बाद सोमवार रात को झगड़ा हो गया।

इसमें मृतक के भाई की हालत गंभीर है। वारदात में दूसरे पक्ष के लोग भी घायल बताए जा रहे हैं।

वहीं हत्या के बाद मृतक के परिजन भड़क गए।

उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हिसार सिविल अस्पताल के सामने रोड जाम कर दिया। उन्होंने करीब 1 घंटा रोड जाम रखा। इसके बाद वह SP से मिलने पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस सहयोग नहीं कर रही। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

मृतक की पहचान कृष्ण (37) निवासी तलवंडी राणा के रूप में हुई। उसकी अपनी डेयरी थी। कृष्ण का 2 से 3 साल का बेटा है।