फतेहाबाद: कैंची से कर डाला पत्नी का खून! बाथरूम में पड़ा मिला खून से लथपथ शव !

Fatehabad: He killed his wife with scissors! Blood soaked dead body found in bathroom

 
फतेहाबाद जिले के नजदीकी गांव बीघड़ में शनिवार देर रात व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कैंची से वार करके बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका का शव खून से लथपथ हालत में बाथरूम में पड़ा मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाथरूम की दीवार भी खून से सनी हुई थी।

HARDUM HARYANA NEWS

फतेहाबाद

हरियाणा में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन किसी न किसी जगह बलात्कार,लूट और मर्डर जैसे खौफनाक अपराध का सिलसिला देखने में सामने आता रहता है। अब एक दिल दहला देने वाली खबर आई है हरियाणा के फतेहाबाद से।

फतेहाबाद जिले के नजदीकी गांव बीघड़ में शनिवार देर रात व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कैंची से वार करके बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका का शव खून से लथपथ हालत में बाथरूम में पड़ा मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाथरूम की दीवार भी खून से सनी हुई थी। वहां पड़े मटके और बाल्टी आदि भी टूटे हुए थे।

इसी बीच यह भी जानकारी सामने आई है है कि हत्या के बाद खुद आरोपी ने सदर फतेहाबाद थाना जाकर पुलिस के सामने खुद आत्मसमर्पण किया। हालांकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। बता दें कि सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची। वहीं घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा रहा।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फतेहाबाद के स्वामी नगर निवासी छिंदा और उसकी पत्नी ममता के बीच लगातार झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते कुछ दिन पहले ही पत्नी ममता अपने 32 वर्षीय पति से अलग गांव बीघड़ में एक किराये के मकान पर रहने आ गई थी। मृतका का एक बेटा और बेटी है।

बताया जा रहा है कि छिंदा को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिस बात को लेकर अक्सर उनमें आपसी झगडे और कहासुनी होती रहती थी। इसी अनबन के चलते शनिवार रात आरोपी पति अपनी पत्नी से मिलने आया और उनमें झगड़ा हो गया। इसी दौरान छिंदा ने कैंची से वार करके ममता को मौत के घाट उतार दिया।

आसपास टूटे हुए बर्तन और सामान दे रहे चीख चीख के गवाही

 

पुलिस को ममता का शव खून से लथपथ हालत में बाथरूम में मिला। बाथरूम के बाहर भी काफी जगह खून के निशान फर्श पर थे। बाथरूम की दीवारों पर भी खून लगा हुआ था और आसपास पड़ा सामान टूटी फूटी हालत में था, जिससे कोई आम इंसान भी इस बात का अंदाजा लगा सकता है कि दोनों में काफी झगड़ा हुआ होगा।